मोदी ने इजराइली प्रधानमंत्री से बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

0
sdcfewdfde

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत की चिंताओं से अवगत कराया।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। भारत शत्रुता शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है।”

यह बातचीत अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हुई है।

ईरान ने भी इजराइल और कई अन्य पश्चिम एशियाई देशों पर मिसाइलें दागीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार रात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की और इस खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *