अनुष अग्रवाला ने बेल्जियम ड्रेसेज स्पर्धा में प्रभावित किया

0
ewr4edsz

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने अपने घोड़े फ्लोरियाना के साथ बेल्जियम ड्रेसेज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया जिससे उन्होंने आने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी क्वालीफिकेशन यात्रा शुरू की।

अग्रवाला ने शनिवार को अपने आठ साल के घोड़े फ्लोरियाना के साथ ऑर्डर में 14वें नंबर से शुरुआत करते हुए 68.85 प्रतिशत के शानदार स्कोर से आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन दिया जिससे वह कुल मिलाकर चौथे नंबर पर रहे।

वह रविवार को अपने 10 साल के घोड़े फ्लिन के साथ लौटे जिसमें उन्होंने पांचवें नंबर से शुरुआत की और इसमें और भी बेहतर प्रदर्शन देते हुए 70.3 प्रतिशत का व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया।

70 प्रतिशत का स्कोर हासिल करना दबाव में निरंतरता और संयम दिखाता है।

बेल्जियम ड्रेसेज स्पर्धा अग्रवाला के एशियाई खेलों के क्वालीफिकेशन अभियान का अहम हिस्सा हैं और महाद्वीपीय प्रतियोगिता से पहले दो और क्वालीफिकेशन के मौके बाकी हैं।

अग्रवाला ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यहां बेल्जियम में फ्लोरिना के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करना मेरे लिए गर्व का पल रहा। मैं फ्लोरियाना और फ्लिन के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। उन्होंने एरीना में मुझ पर पूरा भरोसा किया हम एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़ा करने की ओर बढ़ रहे हैं और यह उस सफ़र में एक जरूरी कदम है। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *