महेश बाबू ने फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा जोनास के अभिनय की सराहना की

0
dfr544rtgfres

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) तेलुगु अभिनेता महेश बाबू ने अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा जोनास की फिल्म ‘द ब्लफ’ में उनके काम की प्रशंसा की।

महेश बाबू ने कहा कि वह “शानदार फॉर्म में हैं, दमदार हैं और अपने दमदार प्रदर्शन से हर कसौटी पर खरी उतरती हैं।”

महेश ने रविवार शाम को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक नोट साझा किया और ‘द ब्लफ’ को “अच्छी फिल्म” बताया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “‘द ब्लफ’ एक बेहतरीन ढंग से निर्मित फिल्म है जिसमें आकर्षक एक्शन और भावनाएं हैं!!! प्रियंका चोपड़ा अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं, दमदार अभिनय से हर कसौटी पर खरी उतरती हैं… इस अद्भुत काम के लिए टीम को मेरा ढेर सारा प्यार।”

फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।

रोमांचक पृष्ठभूमि पर आधारित, ‘द ब्लफ’ प्रियंका द्वारा अभिनीत एक पूर्व समुद्री डाकू की कहानी है, जो अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार की रक्षा में जुटी है।

फिल्म में सफिया ओकले-ग्रीन, टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, ज़ैक मॉरिस और डेविड फील्ड जैसे कलाकार शामिल हैं।

फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता जोड़ी एंथोनी रूसो, जो रूसो तथा एंजेला रूसो-ओटस्टॉट ने अपने बैनर एजीबीओ के तहत किया है।

फिल्म ‘वाराणसी’ तेलुगु भाषा की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन प्रशंसित फिल्म निर्माता एस. राजामौली ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *