यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच पुतिन ने रूस की राष्ट्रीय एकता की सराहना की

मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की सराहना की।

पुतिन (71) ने देशभर में प्रसारित टीवी संबोधन में कहा कि रूस यूक्रेन में ‘‘अपनी संप्रभुता और हमारे देशभक्तों की रक्षा कर रहा है।’’

उन्होंने रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे। शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।