प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 254 अरब डॉलर रहने का अनुमान: नैसकॉम

मुंबई,  सॉफ्टवेयर उद्योग निकाय नैसकॉम ने शुक्रवार को घरेलू प्रौद्योगिकी उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 254 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया।

हार्डवेयर को छोड़कर इस उद्योग का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 3.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ वर्ष 2023-24 में 199 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान जताया गया है।

नैसकॉम ने अपनी वार्षिक समीक्षा में कहा कि अकेले इंजीनियरिंग शोध एवं विकास (ईआरएंडडी) क्षेत्र की चालू वित्त वर्ष में कुल निर्यात राजस्व वृद्धि में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी रहने वाली है।

सॉफ्टवेयर कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नैसकॉम ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 2023 में तकनीकी खर्च में 50 प्रतिशत की गिरावट और तकनीकी अनुबंधों में छह प्रतिशत की गिरावट आने के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का है।

निकाय के मुताबिक, इसका मतलब है कि उद्योग ने चालू वित्त वर्ष में 9.3 अरब डॉलर का वृद्धिशील राजस्व अर्जित किया है।

इसके साथ ही नैसकॉम ने कहा कि बड़े पैमाने पर छंटनी होने की खबरें आने के बावजूद उद्योग में शुद्ध रूप से 60,000 नौकरियां बढ़ी हैं। इस तरह इस साल कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 54.3 लाख हो गई है।