उत्तरी श्रीलंका में मनाया गया ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

कोलंबो, हिंदू बहुल उत्तरी श्रीलंका में भी कई मंदिरों में अयोध्या में आयोजित ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। भारत में आयोजित आधिकारिक समारोह के साथ-साथ उत्तरी श्रीलंका में भी कई अनुष्ठान किये गये।

प्रतिष्ठित नल्लूर कोविल मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में सोमवार को अनुष्ठान किए गए। इस कार्यक्रम में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भी शामिल हुए। उत्तरी प्रांत के जाफना जिले में स्थित नल्लूर कंडास्वामी कोविल या नल्लूर मुरुगन कोविल सबसे महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक है।

मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने सुबह के समय मूर्तियों की साफ-सफाई की। बाद में मंदिरों में प्रार्थनाएं की गई और राम भजन गाए गये।

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, श्रीलंका की 2.10 करोड़ की आबादी में साढ़े 12 फीसदी से ज्यादा हिंदू आबादी है। वहीं, जाफना की आबादी साढ़े छह लाख है, जिसमें से 80 फीसदी से ज्यादा हिंदू हैं।