फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का 25 जनवरी को जयपुर आने का कार्यक्रम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का 25 जनवरी को जयपुर आने का कार्यक्रम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के 25 जनवरी को जयपुर में प्रस्तावित आगमन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को मैक्रों के आवास, सुरक्षा, परिवहन, खानपान, पर्यटन सहित सभी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू. आर. साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आनन्द कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।