लंदन फैशन वीक के बाद द ग्रेट इंडियन फैमिली में दिखेंगी मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर

मिस वल्र्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के लंदन फैशन वीक 2023 में डेब्यू से फैशन जगत उत्साह से भर गया है। एक हालिया बयान में, मानुषी ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मतलब गर्व और जिम्मेदारी की गहरी भावना है।



मानुषी छिल्लर ने कहा कि जब हम प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं तो हम इस बात पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि हमें क्या तैयारी करनी है और खुद को कैसे प्रस्तुत करना है। लेकिन जब प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाती है तो आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। यह उस जिम्मेदारी और गौरव को उजागर करता है, जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी मातृभूमि का प्रतिनिधित्व करने से आती है। मानुषी छिल्लर के लिए यह सिर्फ जीतने से कहीं ज़्यादा अधिक है। यह अपने देश की समृद्ध संस्कृति, विविधता और प्रतिभा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के बारे में है। उनका बयान इस विचार का प्रतीक है कि अपने राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जो बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने देश को गौरवान्वित करने के अलावा मानुषी छिल्लर के पास कई रोमांचक परियोजनाएँ हैं। वह बहुप्रतीक्षित फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में जल्द दिखाई देंगी। साथ ही वह तेहरान और ऑपरेशन वेलेंटाइन में भी नजऱ आएंगी।