दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा भारत

जोहानिसबर्ग,  भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। सोमवार को गांधीजी की 154वीं जयंती के मौके पर यहां भारतीय दूत ने यह बात कही।.

गांधी जयंती के अवसर पर, उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने यहां संवैधानिक न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो कभी एक जेल थी। महात्मा तथा उनके अनुयायियों ने भेदभावपूर्ण कानूनों के प्रतिरोध के दौरान उसमें सजा काटी थी।.