आवश्यक है दांतों की देखभाल

0
xr:d:DAFJwyNpraM:5,j:33249518775,t:22081911

अमूमन लोग दांतों की देखभाल को गंभीरता से नहीं लेते लेकिन दांतों को स्वस्थ रखना महत्त्वपूर्ण है अन्यथा दांतों में कई प्रकार के रोग हो सकते हैं।
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार यदि दांतों व मसूड़ों में अधिक समय तक रोग बने रहें तो कैंसर की आशंका कई गुना तक बढ़ जाती है। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिन व्यक्तियों को मसूड़ों के रोग होते हैं उनकी शिराओं के सिकुड़ने की संभावना अधिक रहती है, जिसके कारण उन्हें हार्टअटैक हो सकता है।
दांतांे की सफाई उचित तरीके से नहीं करने पर दांतों के मध्य कैविटी बनने लगती है जिससे भोजन करने पर दांतों में ठंडा गरम महसूस होते लगता है। दांतों पर जमी प्लेक में स्थित बैक्टीरिया को जब भोजन से स्टार्च व शुगर मिलता है तो एक प्रकार का एसिड बनता है जिससे दांतों की ऊपरी परत नष्ट होने लगती है और केविटी बन जाती है। ऐसा होने पर शीघ्र ही चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
दांतों के आसपास मसूड़ों से रक्त आना तथा मुख से दुर्गंध आना पायरिया रोग का लक्ष्य है। पायरिया के कारण दांतों की जड़ें कमजोर होती जाती हैं और धीरे-धीरे दांतों का हिलना प्रारंभ हो जाता है।
दांतों को स्वस्थ व स्वच्छ रखने के लिए कुछ बातों ध्यान रखना चाहिए –
 दांतों को दिन में दो बार साफ करें।
 सख्त ब्रश का प्रयोग न करें।
 पान मसाला, तम्बाकू आदि के सेवन से बचें।
 चाकलेट, मिठाइयां, बिस्कुट आदि अधिक न खाएं।
 अधिक खट्टी, ठंडी या गर्म वस्तुओं से परहेज करें।
 भोजन हमेशा अच्छी तरह चबाकर खाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *