सामग्रीः-चार कटोरी छाछ, चार बड़े चम्मच बेसन, दो मध्यम आकार के बैंगन, चार-पांच फलियां, एक बड़ा प्याज, बड़ा टुकड़ा लौकी या पपीते का, हरी मिर्च चार-पांच, जीरा पाउडर आधा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, एक चौथाई चम्मच हींग, दो सूखी लाल मिर्च, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, मीठी नीम की एक टहनी, नमक स्वादानुसार, तेल तीन बड़े चम्मच। विधिः- कड़ाही में छाछ आंच पर रखें। एक कटोरी में बेसन हल्दी पाउडर व नमक पानी के साथ घोलें तथा इसे छाछ में डालें। बैंगन, प्याज, लौकी, हरी मिर्च, फली को भी लम्बे आकार में काट कर डालें। धीमी आंच पर कढ़ी गाढ़ी होने तक पकाती रहें। गाढ़ी होने तक सब्जियां भी पक जाएंगी। अब इसे आंच से उतार लीजिए। अन्य छोटी कड़ाही में तेल गरम कीजिए और जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च व हींग डाल कर कढ़ी में उडे़ल दें। तुरंत ढक्कन बंद कर दें। चाहें तो आप इसमें बेसन की सादी पकौडि़यां भी बना कर उतारते समय डाल सकते हैं। इसे सादे चावल के साथ परोसें।