दुबई, छह अप्रैल (भाषा) भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सोमवार को आईसीसी मार्च महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नामांकन मिला है ।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद नामांकित किया गया है ।
वहीं टी20 विश्व कप के आखिरी कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करके ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू को बुमराह के साथ नामांकन में जगह मिली है । बुमराह फाइनल मैच में प्लेयर आफ द मैच थे ।
सैमसन शुरूआती मैचों से बाहर रहे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की तरह रहे मैच में नाबाद 97 रन बनाये और इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली ।
बुमराह ने फाइनल में चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिये थे ।