मिलान, छह अप्रैल (एपी) लोटारो मार्टिनेज ने चोट से उबरकर वापसी करते हुए दो गोल दागे जिससे और इंटर मिलान ने रोमा को 5-2 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर दिया।
इंटर मिलान ने इस जीत से प्रतियोगिता में पिछले चार मैच में जीत हासिल नहीं करने का सिलसिला भी समाप्त कर दिया।
सैन सिरो स्टेडियम में मार्टिनेज ने दूसरे और 52वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा हाकान चालहानोग्लू, मार्कस थुरम और निकोलो बरेला ने भी इंटर मिलान के लिए गोल किए। रोमा के लिए जियानलुका मैनसिनी और लोरेंजो पेलेग्रिनी ने गोल किये।
इस जीत से इंटर मिलान के 31 मैच में 72 अंक हो गए हैं और उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब दूसरे नंबर पर काबिज एसी मिलान से नौ अंक और मौजूदा चैंपियन नेपोली से 10 अंक आगे है।