भारत ने बाढ़ और भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान में राहत सामग्री की नयी खेप भेजी

0
HFKA59faQAA93mw

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) भारत ने कहा है कि उसने हाल में आयी बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अफगानिस्तान को राहत सामग्री की एक नयी खेप भेजी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि भारत इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालिया बाढ़ और भूकंप के कारण अफगान लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए भारत एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेज रहा है, जिसमें किचन सेट, स्वच्छता किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग तथा अन्य सामग्री शामिल हैं।’’

जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय सहायता तथा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *