लीड्स 1987 के बाद पहली बार एफए कप के सेमीफाइनल में

0
icc-cricket-world-cup-1987-history-and-how-australia-won-1st-title

लंदन, छह अप्रैल (एपी) लीड्स ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में दो गोल की बढ़त गंवा दी लेकिन आखिर में वह वेस्ट हैम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर 1987 के बाद पहली बार एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

माटेउस फर्नांडेस और एक्सल दिसासी ने 93वें और 96वें मिनट में गोल दागकर वेस्ट हैम को लंदन स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इससे मैच अतिरिक्त समय तक खिंच गया।

क्वार्टर फाइनल के इस मैच में अतिरिक्त समय में वेस्ट हैम के दो गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए, जिसके बाद लीड्स ने शूटआउट में जीत हासिल की। ​​वेस्ट हैम के फिनले हेरिक ने जोएल पिरो की पेनल्टी बचाई, लेकिन लीड्स ने पास्कल स्ट्रुइक ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले निर्धारित समय में आओ तानाका और डोमिनिक कैल्वर्ट लेविन के गोल से लीड्स ने 2-0 की बढ़त हासिल की थी।

लीड्स सेमीफाइनल में चेल्सी से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मैनचेस्टर सिटी और साउथेम्प्टन आमने-सामने होंगी। ये मैच 25 और 26 अप्रैल को वेम्बली में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *