भारत के साथ व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को अधिक मजबूत करने की जरूरत: नेपाल के राजदूत

0
ANI-20230602200759-1024x507

ठाणे, भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने रविवार को दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

ठाणे में आयोजित भारत-नेपाल व्यापार कार्यक्रम और व्यापार संवर्धन पहल में शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों को साझा वृद्धि को बढ़ाने के लिए सहयोग और साझेदारी के नए रास्ते तलाशने चाहिए।

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम ने दोनों देशों के प्रमुख व्यक्तियों, व्यापारिक नेताओं और उद्योग जगत के हितधारकों को एक साथ लाने का काम किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्थक नेटवर्किंग और साझेदारी चर्चाओं के लिए एक साझा मंच प्रदान करना था।

क्षेत्र में भारत के समग्र रणनीतिक हितों के लिहाज से नेपाल, भारत के लिए महत्वपूर्ण है, और दोनों देशों के नेताओं ने अक्सर सदियों पुराने ”रोटी-बेटी” के संबंधों का उल्लेख किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *