शादी समारोह में बीमारी से बचें

0
128995-fnv-caterers

इन दिनों शादी समारोहों की चारों तरफ भरमार है। ऐसे में निम्नानुसार सावधानियां रखकर आप व आपका परिवार टाइफाइड, पीलिया, आंव, दस्त, उल्टी बुखार से बच सकते है। आइये जानें?
 पानी, शर्बत, जूस एवं अन्य पेय पदार्थ:-
इन पदार्थों के निर्माण में पानी एवं बर्फ का प्रयोग किया जाता है। पानी एवं बर्फ की शुद्धता की ओर जरा भी ध्यान इन समारोहों में प्रायः नहीं दिया जाता। पानी यदि ड्रम बाल्टी से भरकर दिया जा रहा हो और यदि उसमें बर्फ भी डाली गई हो तो ऐसे पानी से दूरी बनाये रखना बेहतर है।
 सलाद:-
समारोह में सलाद के रूप में मूली, गाजर खीरा, प्याज, टमाटर आदि का प्रयोग होता है जो साफ पानी में कई बार अच्छे से न धोये जाने के कारण दूषित रहते हैं। इनका सेवन भी बीमारी को आमंत्रित करता है।
चाट:-
चाट में पापड़ी, दही भले, गोलगप्पे, टिक्की, बेसन का चीला भेल, आदि आइटम में धनिया पत्ती कच्ची या चटनी के रूप में डाली जाती है जिसे जल्दबाजी में प्रायः अच्छे से कई बार नहीं धोया जाता, इस कारण इससे भी बीमार होने की संभावना रहती है।
दूषित खाद्य पदार्थ:-
 उपरोक्त समारोह के अलावा अन्य स्थानों में भी, यहां तक के आपके घर में भी सावधानियों के अभाव में बीमार हो सकते हैं। दस्त, उल्टी के लक्षण दूषित पदार्थों के सेवन के बाद 1-2 दिन के अंदर आ जाते हैं परन्तु पीलिया, टाइफाइड के लक्षण उभरने में 10-15 दिन तक का समय लग सकता है।
वर्तमान समय में आयोजकों को ऐसे किसी समारोह का आयोजन करते समय उपरोक्त बातों का ध्यान रखते हुए सावधानियां अवश्य रखनी चाहिएं ताकि उनके यहां आने वाले मेहमान दूषित भोजन, पानी, चाट से बीमार न पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *