म्यांमा की संसद ने मौजूदा जनरल को राष्ट्रपति चुना

0
Myanmar_Belarus_23922-2026-04-c909c8746f0edd4908a34e4edfab5a34-scaled

बैंकॉक, तीन अप्रैल (एपी) म्यांमा की संसद ने शुक्रवार को मिन आंग ह्लाइंग को देश का नया राष्ट्रपति चुना, जो वर्तमान में सेना के जनरल हैं। ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सू की की नागरिक सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था और पिछले पांच वर्षों से सत्ता पर अपना कड़ा नियंत्रण बनाए रखा।

यह कदम औपचारिक रूप से निर्वाचित सरकार की वापसी को दर्शाता है, हालांकि व्यापक रूप से इसे सेना द्वारा आयोजित चुनाव के बाद सत्ता में बने रहने के उसके प्रयास के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि विरोधियों और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों ने इस चुनाव को न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष माना है।

मिन आंग ह्लाइंग राष्ट्रपति पद के लिए तीन नामांकित व्यक्तियों में से एक थे, लेकिन सैन्य समर्थित दलों के सांसदों और सेना द्वारा नियुक्त सदस्यों का संसद में भारी बहुमत होने के कारण उनकी नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *