विमान ईंधन की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी से अतिरिक्त ईंधन अधिभार नहीं लगेगा: अधिकारी

0
9nl686dc_atf_625x300_01_April_26

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) सरकार के विमान ईंधन (एटीएफ) कीमत में सीमित बढ़ोतरी के फैसले से विमानन कंपनियों की घरेलू परिचालन लागत नियंत्रण में बनी रहेगी और अतिरिक्त ईंधन अधिभार लगाने की नौबत नहीं आएगी।

नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव असंगबा चुबा आओ ने कहा कि विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी के साथ विमानन कंपनियां अपनी कीमतों को फिर से समायोजित करेंगी। इस कदम से उद्योग में संभावित बड़े संकट को टाल दिया गया है।

किसी भी विमानन कंपनी के परिचालन खर्च में एटीएफ की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत होती है।

असंगबा ने कहा कि घरेलू मार्गों पर अनुसूचित घरेलू विमानन कंपनी के लिए एटीएफ की कीमत में 25 प्रतिशत की सीमित वृद्धि महत्वपूर्ण राहत प्रदान करती है और यह सुनिश्चित करती है कि भारतीय विमानन कंपनियों की घरेलू परिचालन लागत काबू में बनी रहे।

इससे पहले दिन में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इस संबंध में लिया गया फैसला व्यावहारिक एवं दूरदर्शी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *