सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़

0
image-of-sanjay-bangar-indias-lucky-charm-in-test-cricket-who-also-proved-himself-as-a-coach

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा ) भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है कि आईपीएल 2026 के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह विश्व स्तरीय गेंदबाजों को दबाव में ला दिया, वह उसकी खास प्रतिभा और निडर खेल का परिचायक है ।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक जमाकर राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत दिलाई ।

पिछले साल आईपीएल शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने सूर्यवंशी ने मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की ।

बांगड़ ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ वैभव सूर्यवंशी अलग ही खिलाड़ी है । उसने गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी । मैट हेनरी और खलील अहमद जैसे गेंदबाजों पर दबाव बनाया । वहीं नूर अहमद जैसे गेंदबाज के लिये भी परेशानी का सबब बना ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने पंद्रह वर्ष की उम्र में चार बेहतरीन गेंदबाजों पर अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दबाव बनाया । यह उसकी खासियत है और मुझे बहुत पसंद है । जिस तरह से उसने इस सत्र में शुरूआत की है, यह उसके लिये यादगार रहने वाला है ।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *