कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बारिश और हिमपात जारी: मौसम विभाग

0
104198-snowfall

श्रीनगर, 30 मार्च (भाषा) कश्मीर में सोमवार को दूसरे दिन भी मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी रहा और वर्षा के इस नए दौर ने वर्षा की कमी को लगभग पांच प्रतिशत तक कम कर दिया है। अधिकारियों ने यहां बताया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हिमपात हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अगले 24 घंटों में व्यापक बारिश या हिमपात का अनुमान है।

पिछले दो दिनों में हुई बारिश और हिमपात से जम्मू कश्मीर में मार्च महीने के लिए वर्षा की कमी 50 प्रतिशत से घटकर 45 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मौसम प्रणाली की तीव्रता मध्यम रहने की उम्मीद है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने किसानों को मंगलवार तक सभी कृषि कार्यों को नहीं करने की भी सलाह दी है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन एक और दो अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि तीन से सात अप्रैल के बीच छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *