विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की फिल्‍म ‘राणा बाली’

0
adr43wq

भारतीय सिनेमा के सबसे टैलेंटेड पैन-इंडिया स्टार्स विजय देवरकोंडा ने अपनी दमदार शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और यादगार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्‍मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जो दर्शकों के जहन में गहरे से रचे-बसे हैं।

विजय, एक बार फिर अपनी दो मोस्ट अवेटेड रियल स्‍टोरी बेस्‍ड फिल्म ‘राणा बाली’ और  ‘राउडी जनार्दन’  के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।   

फिल्‍म ‘राणा बाली’ फिल्ममेकर राहुल सांकृत्यायन की फिल्‍म है। जिनके साथ वह सुपरहिट फिल्‍म ‘टैक्सीवाला’ कर चुके हैं। इस फिल्‍म के जरिए हाल ही में 26 फरवरी को विवाह-बंधन में बंध चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं जबकि रवि किरण कोला के निर्देशन में बन रही ‘राउडी जनार्दन’ में विजय देवरकोंडा एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। उम्‍मीद की जा रही है कि अलग तरह की कहानी पर बेस्‍ड ये फिल्म एक बार फिर से विजय की वर्सेटिलिटी को साबित करती करेगी।

विजय देवरकोंडा के ये दोनों ही किरदार पर्सनैलिटी, गहराई और इमोशन में बिल्कुल अलग है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *