बायोकॉन लिमिटेड ने श्रीहास तांबे को सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

0
sdc3e333

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) बायोकॉन लि. ने शुक्रवार को श्रीहास तांबे को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति एक अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि एकीकृत बायोकॉन के पहले सीईओ के रूप में वह बायोसिमिलर्स और जेनेरिक दवाओं के संयुक्त मंच का नेतृत्व करेंगे। इससे कंपनी की बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता मजबूत होगी और वह वैश्विक बाजारों में प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा कर पाएगी।

इसके अलावा, बायोकॉन ने बताया कि केदार उपाध्याय को मुख्य वित्त अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

नेतृत्व में यह बदलाव बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड को बायोकॉन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के रूप में पूरी तरह से एकीकृत करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे एक सरल और एकीकृत कॉरपोरेट ढांचा तैयार होगा।

इस पर टिप्पणी करते हुए बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा कि कंपनी हमेशा मरीजों की जरूरतों को पहले से समझकर और भविष्य के अनुसार तैयारी करके लगातार बढ़ती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *