ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था को ‘बंधक’ बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती : ब्रिटेन

0
ewdewew

वॉक्स-डे-सेर्ने (फ्रांस), 27 मार्च (एपी) ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का ‘‘शीघ्र समाधान’’ करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आह्वान किया है।

पेरिस के बाहरी इलाके में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए, कूपर ने कहा कि ईरान सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले तेल टैंकरों को अवरुद्ध करके वैश्विक अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पष्ट रूप से कहें तो, ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती जो अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *