पश्चिम एशिया संघर्ष पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

0
gggggr3ww2

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर उनकी तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के साथ शुरू हुआ था। ईरान ने भी खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों और इजराइल पर हमले कर जवाबी कार्रवाई की है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री कल शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष पर बातचीत करेंगे, ताकि राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जा सके। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करना होगा।’’

जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्री, आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय, चुनाव वाले राज्यों – तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ एक अलग बैठक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *