काठमांडू, 26 मार्च (भाषा) नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता चार मापी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 32 मिनट पर दार्चुला जिले के मुरई क्षेत्र के आसपास महसूस किए गए। भूकंप के झटके पास के बैतड़ी और बझांग जिलों में भी महसूस किए गए।
भूकंप से किसी प्रकार की क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टॉनिक’ जोन (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है जिसके कारण यह भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।
यह हिमालयी राष्ट्र सबसे अधिक भूकंप आने वाले देशों की सूची में 11वें स्थान पर है।