महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र समाप्त, मानसून सत्र 22 जून से शुरू होगा

0
sd32w3333

मुंबई, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बुधवार को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया, जिससे लगभग छह सप्ताह तक चले बजट सत्र का समापन हो गया।

बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। बजट सत्र 23 फरवरी को शुरु हुआ था।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और अध्यक्ष राम शिंदे ने विधानसभा में सत्रावसान आदेश पढ़कर सुनाया।

विधानसभा का अगला सत्र 22 जून से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *