States ओम प्रकाश माथुर ने ली सिक्किम के राज्यपाल की शपथ Focus News 31 July 2024 गंगटोक, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को सिक्किम के 16वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमेद्दर ने माथुर (72) को पद की शपथ दिलाई।माथुर ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का स्थान लिया है और सिक्किम के राज्यपाल का पद संभालेंगे, जबकि लक्ष्मण प्रसाद को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अन्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।माथुर राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी हैं। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post Navigation Previous माहौल कांग्रेस के पक्ष में, हमें अति आत्मविश्वास नहीं पालना है : सोनियाNext कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी More Stories States न्यायमूर्ति अरुण पाली ने जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के 38वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली Focus News 16 April 2025 0 States झारखंड के हर गरीब की आवाज बनूंगा: झामुमो प्रमुख चुने जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा Focus News 16 April 2025 0 States महाराष्ट्र सरकार गटर की सफाई के लिए 100 रोबोट खरीदेगी: मंत्री शिरसाट Focus News 16 April 2025 0