आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (2019) में नजर आने के बाद से पिछले 7 साल से बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं।
लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के जरिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू लीड रोल में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘वाराणसी’ 2027 में रिलीज होगी। प्रियंका व्दारा ये फिल्म साइन करने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल की उम्र में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतकर फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पॉई’ (2003) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भले उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप रही लेकिन उसी साल रिलीज करियर की दूसरी फिल्म ‘अंदाज’ (2003) में उनका बेबाक अंदाज ऐसा था कि उसके बाद उन्हें पलट कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी।
प्रियंका चोपड़ा पिछले 23 बरसों से इस इंडस्ट्री में हैं और लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि बीच में जब वह यहां पर फेवरिटिज्म और पॉलिटिक्स का शिकार हुईं तब साल 2015 में उन्होंने हॉलीवुड का रुख करते हुए अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से वहां अपने करियर की शुरूआत की।
उसके बाद उन्होंने ‘बेवॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’, ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’, ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’, और एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। आखिरी बार उन्हें हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में देखा गया जहां उनके काम की सराहना की गई थी.
पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री ‘बॉर्न हंग्री’ साल 2024 में रिलीज हुई और वैश्विक स्तर पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
अपनी मेहनत से बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार हैं।
फिल्म ‘वाराणसी’ साइन करने के बाद से ही प्रियंका को लेकर इस तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं कि वह फिल्म ‘डॉन 3’ और ‘कृष 4’ में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है लेकिन लगता है कि ‘वाराणसी’ के बाद प्रियंका पर ऑफर्स की बारिश होने वाली है।