नवरात्र पर 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के झंडेवालान के पास यातायात प्रतिबंधित रहेगा

0
we32335678ijkj

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) झंडेवालान मंदिर में नवरात्र समारोह के मद्देनजर 23 से 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्याह्न 12 बजे से रात 10 बजे तक देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड पर कालका दास चौक और झंडेवालन गोलचक्कर के बीच बसों तथा वाणिज्यिक वाहनों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘कालका दास चौक और झंडेवालान गोलचक्कर (आर/ए) के बीच रानी झांसी रोड और डीबीजी रोड खंड पर यातायात बाधित होने की संभावना है।’’

अजमेरी गेट या रानी झांसी रोड से आने वाले वाहनों के लिए परामर्श में कहा गया है कि कालका दास चौक पहुंचने हेतु आर/ए बग्गा और फैज रोड होते हुए पंचकुइयां रोड का उपयोग किया जाए। इसी तरह कालका दास चौक से आने वाले वाहनों को आर/ए बग्गा और पंचकुइयां रोड होते हुए फैज रोड का उपयोग करना चाहिए।

परामर्श में यात्रियों को डीबीजी रोड और रानी झांसी रोड से यात्रा करने से बचने और फैज रोड, न्यू रोहतक रोड तथा पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *