मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबेस्टियन कोरडा से हारे अल्काराज

0
sde3e344

मियामी गार्डन्स, 23 मार्च (एपी) दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के तीसरे दौर में सेबेस्टियन कोरडा से हारकर बाहर हो गए हैं ।

इससे पहले इंडियन वेल्स सेमीफाइनल में अल्काराज को दानिल मेदवेदेव ने हराया था ।

उन्हें कोरडा ने दो घंटे 19 मिनट तक चले मैच में 6 . 3, 5 . 7, 6 . 4 से हराया । अब कोरडा का सामना मार्टिन एल से होगा जिन्होंने 14वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव को 6 . 3, 7 . 6 से शिकस्त दी ।

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और टॉमी पॉल भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं । छठी वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज ने रीली ओपेलका को 6 . 3, 6 . 4 से हराया जबकि 22वीं रैंकिंग वाले पॉल ने रफाएल कोलिंगनोन को 6 . 2, 3 . 6, 7 . 6 से मात दी ।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने कैथरीन मैकनाली को 6 . 4, 6 . 2 से हराया । दुनिया की तीसरी नंबर की खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने मार्ता कोस्तयुक को 6 . 3, 6 . 4 से हराया । वहीं पांचवीं रैकिंग वाली जेसिका पेगुला ने लैला फर्नांडिस को 6 . 2, 6 . 2 से शिकस्त दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *