23 मार्च: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी

0
bhagat-singh-sukhdev-rajguru

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं….लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1880 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।

1910: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।

1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस प्रस्ताव को ‘पाकिस्तान संकल्प’ के नाम से भी जाना जाता है।

1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।

1965: नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।

1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

2019 : मध्य माली के पियूल समुदाय के एक गांव में पारंपरिक शिकारी समुदाय डोगोन के हमले में 50 लोगों की मौत ।

2021 : माली से लगी नाइजर की अशांत सीमा के पास स्थित गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला कर दिया जिसमें 137 लोग मारे गए।

2024 : पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब के सेवन से 20 लोगों की मौत । इसी दिन रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में हुए हमले में 133 लोगों की मौत।

2025 : इजराइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *