केन ने फिर गोल किया, बायर्न बुंडेसलीगा खिताब के और करीब पहुंचा

0
sww2www

बर्लिन, 22 मार्च (एपी) इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन ने एक बार फिर गोल किया जिससे बायर्न म्यूनिख ने यूनियन बर्लिन को 4-0 से हराकर 14 वर्षों में अपना 13वां बुंडेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया।

केन ने हाफ टाइम के बाद जर्मनी की इस लीग के वर्तमान सत्र में अपना 31वां गोल दागा। अभी इस लीग में सात दौर का खेल होना बाकी है और ऐसे में केन के पास रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के एक सत्र में सर्वाधिक 41 गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

बायर्न की तरफ से सर्गे ग्नाब्री ने दो गोल किए और माइकल ओलिस ने भी एक गोल दागा। इस तरह से उसके इस सत्र में 97 गोल हो गए हैं और वह 1971-72 में बनाए गए 101 गोल के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गया है।

बायर्न के इस जीत से 27 मैच में 70 अंक हो गए हैं और वह दूसरे नंबर पर काबिज डॉर्टमंड से नौ अंक आगे हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *