इजराइल ने हिज्बुल्ला के सैन्य एवं असैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

0
sd3e33

बेरूत, 21 मार्च (एपी) दक्षिणी लेबनान में एक स्वास्थ्य केंद्र पर इजराइल के हमले में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तथा चार लोग लापता हैं।

बुर्ज कालाउइया गांव में हिज्बुल्ला की स्वास्थ्य शाखा ‘इस्लामिक हेल्थ सोसाइटी’ द्वारा संचालित एक केंद्र पर 13 मार्च को यह हमला किया गया। पिछले दो सप्ताह में इस सोसाइटी के 24 सदस्य मारे जा चुके हैं।

इजराइल की सेना न केवल हिज्बुल्ला की सैन्य परिसंपत्तियों, बल्कि उसके असैन्य संस्थानों को भी निशाना बना रही है। इजराइल ने स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा हिज्बुल्ला की वित्तीय शाखा ‘अल-कर्द अल-हसन’ की एक दर्जन से अधिक शाखाओं को भी नष्ट कर दिया है। अन्य हमलों में हिज्बुल्ला के ‘अल-मनार’ टेलीविजन मुख्यालय और ‘अल-नूर’ रेडियो स्टेशनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

हमलों में समूह के ‘अमाना’ गैस स्टेशनों और रियायती दल पर सामान देने वाली ‘सज्जाद’ दुकानों को भी निशाना बनाया गया।

बुधवार को, मध्य बेरूत में एक अपार्टमेंट पर हुए इजराइली हवाई हमले में हिज्बुल्ला के अल-मनार टीवी के राजनीतिक कार्यक्रमों के प्रमुख मोहम्मद शेरी और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

इजराइल हिज्बुल्ला पर स्वास्थ्य केंद्रों का सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाता रहा है। उसका कहना है कि ‘अल-कर्द अल-हसन’ (आधिकारिक रूप से बिना ब्याज ऋण देने वाला एक परोपकारी संगठन) समूह की सैन्य गतिविधियों को वित्तपोषित करता है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिज्बुल्ला की स्वास्थ्य सुविधाओं का सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने संबंधी इजराइली दावों को खारिज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *