दिल्ली, लद्दाख, अंडमान के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

0
sde33333567890

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, उनके लद्दाख के समकक्ष विनय कुमार सक्सेना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

तीनों उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात की। संधू और सक्सेना को पांच मार्च को संबंधित पदों पर नियुक्त किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

पीएमओ ने एक और पोस्ट में कहा, ‘‘अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।

लद्दाख में स्थानांतरित होने से पहले सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *