हीरो इंडियन ओपन 2026 में शीर्ष 100 में से पांच खिलाड़ी, रिकॉर्ड ईनामी राशि

0
sde32e343

गुरूग्राम, 21 मार्च (भाषा) दुनिया के शीर्ष सौ खिलाड़ियों में से पांच और विश्व टूर के कई पूर्व चैम्पियन हीरो इंडियन ओपन 2026 में भाग लेंगे जो 26 से 29 मार्च तक डीएलएफ गोल्फ और कंट्री क्लब पर खेला जायेगा ।

इनमें विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज और पीजीए टूर पर हाल ही में जीत दर्ज करने वाले अक्षय भाटिया और 2018 ओपन चैम्पियन और तीन बार के राइडर कप विजेता इटली के फ्रांसिस्को मोलिनारी शामिल हैं ।

भाटिया के अलावा शीर्ष 100 में शामिल खिलाड़ियों में कासे जार्विस (69), एल्विस स्माइली (74), डेविड पुइग (85) और ट्रिस्टन लॉरेंस (89) शामिल हैं ।

भारतीयों में दो बार के डीपी विश्व टूर विजेता शुभंकर शर्मा , 2025 पीजीटीआई आर्डर आफ मेरिट विजेता युवराज संधू , मनु गंडास , ओमप्रकाश चौहान और वीर अहलावत शामिल हैं ।

भारतीय गोल्फ यूनियन द्वारा सह मान्यता प्राप्त और डीपी विश्व टूर का हिस्सा इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 2 . 55 मिलियन डॉलर ईनामी राशि है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *