बसपा प्रमुख मायावती ने ईद की मुबारकबाद दी

0
2026_2image_11_14_458162734mayawati

लखनऊ, 21 मार्च (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रमजान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीने का रोजा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फितर की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों खासकर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोगों के लिए भी उस अच्छी जिंदगी की शुभकामनायें, जिसकी गारंटी परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है।’’

बसपा प्रमुख ने कहा ‘‘सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम व सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहां देश की ख़ुशी एवं ख़ुशहाली में सभी लोग उसके हिस्सेदार बनकर उस पर गर्व करें।’’

देशभर में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *