जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन वार्ता बहाल करने के लिए प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका भेजा

0
sde2e3444

कीव, 20 मार्च (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अपने देश पर रूस के आक्रमण को समाप्त करने के लिए निलंबित वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा है।

रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह भी संकेत दिया कि मॉस्को और कीव के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता का एक नया दौर जल्द ही होने की संभावना है।

त्रिपक्षीय वार्ता, जिसमें अभी तक प्रमुख मुद्दों पर कोई सफलता नहीं मिली है, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित रहने के कारण ठप पड़ी हुई है।

जेलेंस्की वार्ता को गति देने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि शनिवार को होने वाली बैठक के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका भेजा गया है। व्हाइट हाउस ने किसी भी बैठक की पुष्टि नहीं की।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस उन वार्ताओं में शामिल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नयी त्रिपक्षीय बैठक के समय और स्थान पर अब तक सहमति नहीं बनी है।

पिछले एक साल में यूरोपीय अधिकारियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बार-बार बातचीत में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है, जबकि वह यूक्रेन की अधिक से अधिक भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी सेना का यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *