दुनियाभर के पार्क और पर्यटन क्षेत्र तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे: ईरानी सेना

0
_106348277_635cec1d-faf0-4ab7-b4d0-a560edf1f262.jpg

दुबई, 20 मार्च (एपी) ईरान के शीर्ष सैन्य प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर के ‘‘पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल’’ तेहरान के दुश्मनों के लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।

जनरल अबोलफजल शेखरची ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी, क्योंकि ईरान अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों से लगातार प्रभावित हो रहा है।

इससे इस बात की चिंता फिर से बढ़ सकती है कि जैसे-जैसे युद्ध जारी रहेगा, ईरान दबाव बनाने की रणनीति के रूप में पश्चिम एशिया से बाहर आतंकवादी हमलों का सहारा ले सकता है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित एक बयान में शेखरची ने कहा, ‘‘अब से, आपके बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी के आधार पर, दुनियाभर में कहीं भी पार्क, मनोरंजन क्षेत्र और पर्यटन स्थल आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *