सामग्री:- 4 सेब, 1 लिटर फुल क्रीम मिल्क, 25 ग्राम चावल, 1 छोटी इलायची पिसी हुई, 9-10 लच्छे कसा, पिस्ता, बादाम, काजू बारीक कटे, चीनी स्वादानुसार, 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, 1 छोटा चम्मच नींबू। विधि:- दूध में एक दो उबाल आने के बाद दूध में चीनी मिलायें और घी में भुने चावल दूध में डालकर चलायें। सेब छीलकर नींबू वाले पानी में डालें जिससे सेब काले न पड़े। तीन सेब कद्दूकस कर लें और एक सेब के छोटे टुकड़े कर लें। जब चावल पकने वाले हो जायें तो कसा हुआ सेब और छोटे-टुकड़े डाल दें। गाढ़ी होने पर उतार कर ठंडा करें और उसमें केसर कटे हुए सूखे मेवे डालें और ठंडी होने पर सर्व करें।