पुरूषों को भी होती है रजोनिवृत्ति

0
Male-Menopause-1772360255135

महिलाओं को तो रजोनिवृत्ति के समय कई समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है किन्तु उम्र बढ़ने के साथ पुरूषों को भी रजोनिवृत्ति का सामना करना पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरूषों में धीरे-धीरे हार्मोन टेस्टेस्टारोन का स्तर कम होता चला जाता है जिसके कारण उनके स्वभाव में तनाव, चिड़चिड़ापन व अन्य कई परिवर्तन होने लगते हैं। कई पुरूषों के जोड़ों में दर्द, अस्थि क्षरण, हृदय रोग व मधुमेह के शिकार हो जाते हैं तो कइयों को नपुंसकता घेर लेती है। अतः यदि आप 60 वर्ष से ऊपर हैं और आपको इनमंे से कोई समस्या है तो अपने एंड्रोलोजिस्ट से अवश्य संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *