‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कैमियो में नजर आएंगी यामी गौतम

0
image-1340

आदित्‍य धर की आर्मी बेकग्राउंड पर बनी एक्‍शन बेस्‍ड फिल्‍म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ब्‍लॉकबस्‍टर हिट साबित हुई। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 1000 करोड़ से अधिक का बिजनेस  किया। अब ऑडियंस को इसके अगले पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार है।

इस बार इस सीक्‍वल फिल्‍म ‘धुरंधर: द रिवेज’ में सारा अर्जुन के अलावा निर्देशक आदित्‍य धर की एक्‍ट्रेस बीवी यामी गौतम भी एक बेहद अहम रोल में नजर आने वाली हैं। यामी ने 4 जून, 2021 को ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइकल’ (2019) के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर से शादी की। 10 मई, 2024 को वह बेटे वेदविद की मां बनी।

खबरों की माने तो यामी ने ‘धुरंधर: द रिवेज’ में अपने किरदार के लिए 5 दिनों की शूटिंग खत्‍म भी कर चुकी है। फिल्‍म में उनका एक बेहद दमदार कैमियो बताया जा रहा है और अब यह फिल्‍म रिलीज हेतु पूरी तरह तैयार है।

यामी गौतम फिल्‍म ‘काबिल’ (2017) में इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाली महिला, ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019)  में इंटेलीजेंस ऑफीसर के शानदार किरदारों के अलावा ‘ए थर्सडे’ (2022) और ‘आर्टिकल 370’ (2024) जैसी फिल्‍मों के अपने किरदारों के जरिए एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘हक’ (2025) में शाजिया बानो के किरदार के जरिए भी यामी गौतम दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर चुकी हैं। इस फिल्‍म में उनका किरदार दृढ़, ईमानदार और भावनाओं से भरा था। उम्मीदों के मुताबिक, इस फिल्‍म में यामी गौतम फिल्‍म की कहानी की आत्मा बनकर सामने आईं।

 फिल्‍म ‘हक’ (2025) में लोगों ने यामी गौतम की हर छोटी-बड़ी प्रतिक्रिया को महसूस किया। इस फिल्म में यामी को देखकर स्‍पष्‍ट हो गया कि वे केवल शोर-शराबे वाली फिल्मों से परे, ऐसी कहानी चुनती हैं जो दर्शकों को सोचने और महसूस करने पर मजबूर करे।

वैसे तो यामी गौतम ऑडियंस के सामने हमेशा एक असरदार नायिका की छवि के साथ सामने आती रही हैं। लेकिन  फिल्म ‘हक’ (2025) में उनका अभिनय दृढ़ता, ईमानदारी और भावनात्मक स्पष्टता पर टिका हुआ नजर आता है। इस फिल्‍म ने उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और भरोसेमंद एक्‍ट्रेसों की फैहरिस्‍त में स्थायी जगह दी है।

यामी गौतम ने कन्‍नड़ फिल्‍म, ‘उल्‍लासा उत्‍साहा’ (2009) से फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। उसके बाद पंजाबी फिल्‍म ‘एक नूर’ (2011) और तेलुगु फिल्‍म ‘नुव्‍वीला’ (2011) करने के बाद उन्‍होंने फिल्म ‘विक्की डोनर’ (2012) से हिंदी सिने जगत में करियर की शुरूआत की। इस फिल्‍म  में वे आयुष्मान खुराना के अपोजिट नजर आई थीं।

इस पहली हिंदी फिल्‍म के बाद मिले तमाम ऑफर्स में से फीमेल ओरिएंटेड रोल्स चुनते हुए यामी ने अपने टैलेंट के दम पर इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान बनाई।

यामी गौतम अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करती आई हैं। अपने किरदार के जरिए हर बार यामी ने लोगों के दिलों-दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं और उनके प्रति फैंस की यही दीवानगी ‘धुरंधर: द रिवेज’ को ‘ धुरंधर’ (2025) से भी बड़ी हिट बनायेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *