मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को पुनः निर्वाचित होने पर दी बधाई

0
asdwe3e3333

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए चर्नविराकुल के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

चर्नविराकुल को बृहस्पतिवार को संसद में हुए मतदान में जीत हासिल हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर अनुतिन चर्नविराकुल को हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-थाईलैंड संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और मजबूत जन संबंधों पर आधारित हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।’’

भुमजैथाई पार्टी के नेता चर्नवीराकुल को 293 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *