केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

0
prj_1773989687200326

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री चौधरी को बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा की तुरंत समीक्षा की गई।

पुलिस ने बताया कि चौधरी की ओर से तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच जारी है।

उसने बताया कि फोन के स्रोत का पता लगाने और फोन करने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *