इंडियन ओपन के दूसरे दिन अनाहत चमकीं, पुरुष वर्ग के शीर्ष वरीय एल्नवासनी हारे

0
IMG_IMG_ANAHAT_2_1_5VDI8_2_1_V4EMP3JU

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) भारत की उभरती हुई स्टार अनाहत सिंह ने गुरुवार को यहां इंडियन ओपन स्क्वाश में सीधे गेम में जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा जबकि मिस्र के इब्राहिम एल्काबानी ने पुरुषों के शीर्ष वरीय याह्या एल्नवासनी को हराकर टूर्नामेंट में सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम दिया।

महिलाओं की शीर्ष वरीय अनाहत ने एकल मुकाबले में मिस्र की फरीदा वालिद को 3-0 से हराया।

सबसे रोमांचक मुकाबले मिस्र की जोड़ी एल्काबानी और मोहम्मद शरफ के रहे, दोनों ही पांच-गेम के कड़े मुकाबले जीत लिए। एल्काबानी ने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए 66 मिनट तक चले मुकाबले में एल्नवासनी को 3-2 से हराया।

शरफ ने पांच-गेम के एक और रोमांचक मुकाबले में हांगकांग के ची हिम वोंग को कड़े संघर्ष में मात दी।

भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग के मैथ्यू लाई को 3-0 से हराया।

तन्वी खन्ना ने मिस्र की नूर खफागी के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की।

वीर चोटरानी ने शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया लेकिन ओम्लोर के बीच में हटने (रिटायर होने) के कारण मुकाबला बीच में ही खत्म हो गया।

अनुभवी जोशना चिनप्पा ने अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए चार गेम तक चले कड़े मुकाबले में ब्रिएन फ्लिन को आसानी से हरा दिया।

वेलावन सेंथिलकुमार ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन उन्हें अमीशेनराज चंद्रन से हार का सामना करना पड़ा।

रमित टंडन ने भी अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई लेकिन डंकन ली से सीधे गेम में हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *