मेस्सी विश्व कप से पहले ग्वाटेमाला के खिलाफ मैत्री मैच में अर्जेंटीना की कप्तानी करेंगे

0
lionel-messi-171050785-16x9_1

ब्यूनस आयर्स, 19 मार्च (एपी) विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध अर्जेंटीना ने अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने के लिए लियोनेल मेस्सी को ग्वाटेमाला के खिलाफ 31 मार्च को होने वाले मैत्री फुटबॉल मैच के लिए टीम में शामिल किया है।

यह मैच ब्यूनस आयर्स के ला बोम्बोनेरा में खेला जाएगा। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच 27 मार्च को कतर में होने वाला मैच मध्य पूर्व में संघर्ष जारी रहने के कारण रद्द कर दिया गया था।

कोच लियोनेल स्कालोनी ने फिटनेस संबंधी दिक्कतों के कारण स्ट्राइकर लुटारो मार्टिनेज, डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज और मिडफील्डर जियोवानी लो सेल्सो को टीम में नहीं रखा है।

बेनफिका के विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी को चैंपियंस लीग मैच के दौरान विनीसियस जूनियर के खिलाफ कथित नस्लवादी टिप्पणी करने के कारण विवादों से घिरे होने के बावजूद टीम में शामिल किया गया है।

तीन बार की चैंपियन अर्जेंटीना को विश्व कप में अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *