सही फाउंडेशन का करें चुनाव

0
wer4r5555

मेकअप करते समय फाउंडेशन एक ऐसा ब्यूटी प्राडक्ट है जिसका प्रयोग मेकअप का बेस होता है। अगर बेस स्ट्रांग और सही होगा तो मेकअप का टिकना उस पर निर्भर करेगा। इसलिए फाउंडेशन का सही चुनाव करना अति आवश्यक है ताकि आपका मेकअप अच्छा और टिकाऊ लगे।
– फाउंडेशन का चुनाव अपनी त्वचा के अनुरूप करें वरना स्किन पैची और डल लगेगी।
– अगर आपके चेहरे पर दाग (स्पॉटस) हैं तो स्टिक वाला फाउंडेशन खरीदें ताकि उसके प्रयोग से दाग पूरी तरह कवर हो सकें।
– अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो मैट फिनिश वाले फाउंडेशन का प्रयोग करें। दरअसल तैलीय त्वचा हेतु वाटर बेस्ड, मैट फिनिश या ऑयल फ्री फाउंडेशन का ही चुनाव ठीक रहता है।
– तैलीय त्वचा पर फाउंडेशन लगाने से पूर्व बर्फ को हल्का रगड़ लें ताकि फाउंडेशन अधिक समय तक त्वचा पर टिका रहे। बर्फ लगाने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाएंगे और उस पर फाउंडेशन सील का काम करेगा।
– अगर त्वचा साधारण है तो किसी भी प्रकार का फाउंडेशन लगाएं चाहे वो लिक्विड हो या पाउडर वाला, दोनों ठीक रहेंगे। अगर आप चाहते हैं मेकअप का प्रभाव अच्छा दिखे तो फाउंडेशन लगाने के बाद थोड़ा पाउडर अवश्य लगाएं। चेहरा अच्छा लगेगा और स्मूद भी।
– अगर आपकी त्वचा मिली जुली है तो लिक्विड या मैट दोनों प्रकार का फाउंडेशन प्रयोग किया जा सकता है। बस इतना ध्यान रखें शुष्क त्वचा वाले भाग पर पहले माश्चराइजर लगा लें। प्रभाव अच्छा आएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *