मखाने की खीर

0
hq720889962

सामग्रीः- 150 ग्राम मखाने, 2 किलो दूध, चीनी 100 ग्राम, शुद्ध घी थोड़ा सा, 4 छोटी इलायची, काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता 8 से 10 दाने (प्रत्येक) 5 से 10 पंखुडि़यां केसर की।
विधि:- मखानों को मोटा-मोटा पीस लें। कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और मखानों को भून लें। दूसरी ओर दूध उबालने और गाढ़ा करने के लिए रख दें। दूध में इलायची पीसकर डाल लें। जब 10 से 15 बार दूध में उबाल आ जाये तो उसमें मखाने और चीनी मिलाकर डाल दें। धीमी आंच पर उसे पकने दें और बीच बीच में हिलाते रहें।
जब मखाने और दूध रस जायें तो उतार लें । अब केसर की पंखुडि़यों को थोड़े से दूध में घोट लें और बनी हुई खीर में डालकर एक दो उबाल दे दें। जब खीर तैयार हो जाये तो परोसने से पहले सारे सूखे मेवे बारीक काट कर सजा दें। इस खीर को उपवास के दिन खाया जा सकता है। स्वास्थ्य लाभ कर रहे रोगियों के लिए भी मखाने की खीर अच्छी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *