नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस बुधवार को पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 50 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
इस संबंध में एअर इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इनमें से 26 निर्धारित उड़ानें होंगी और 24 अनियमित उड़ानें होंगी।
इसने कहा, ‘‘एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 18 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 50 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।’’
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच क्षेत्र में जारी संघर्ष की वजह से हवाई उड़ानें बाधित हो गई हैं।