इजराइली हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : इजराइल के रक्षा मंत्री का दावा

0
77jjjjjjj

यरूशलम, 17 मार्च (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सेना ने रात भर किए गए हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराया है।

इजराइल काट्ज ने हमले में लारीजानी की मौत का दावा किया।

इजराइली सेना ने यह भी दावा किया कि उसने रिवॉल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को भी मार गिराया है।

इससे पहले, 28 फरवरी को हुए हमले में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *